कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

तीर्वा रोड पर एक भीषण हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार उमेश, अनीश और कृष्ण कुमार की एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया। गंभीर हालत में दो को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल

थाना क्षेत्र के तीर्वा रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बर्रुकुलासर निवासी 40 वर्षीय उमेश पुत्र रामकिशन, 24 वर्षीय अनीश पुत्र सुभाष चंद्र तथा 38 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ बबलू पुत्र श्यामलाल बाइक से किसी कार्य से तीर्वा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बिरजानंद, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी विशाल तंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश और कृष्ण कुमार उर्फ बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया, जबकि अनीश का उपचार सीएचसी बेला में किया गया। बताया गया कि कार में शिवानी पत्नी अंकित दीक्षित निवासी काशीपुर, जनपद हरदोई सवार थीं। वह किराये की कार से फफूंद जा रही थीं। हादसे के बाद कार को भी क्षति पहुंची। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।