डंपर की टक्कर से मैजिक चालक गंभीर घायल, कानपुर रेफर
औरैया में जालौन चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने मैजिक चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया।

औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी 40 वर्षीय मलखान सिंह पुत्र मुन्नूलाल मैजिक वाहन चलाते हैं। बताया गया कि बुधवार दोपहर वह जालौन चौराहे पर सड़क किनारे मैजिक खड़ी कर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


