जिले में सर्वर की समस्या से खाद्यान्न वितरण बाधित

जिले में सर्वर की समस्या से खाद्यान्न वितरण बाधित

संक्षेप:

Auraiya News - - उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी- कोटेदार बोले, मशीन अंगूठा नहीं लेती, अधिकारी बोले, समस्या की जानकारी नहींऔरैया, संवाददाता।जिले में सार्वजनि

Nov 10, 2025 05:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

औरैया, संवाददाता। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण एक बार फिर सर्वर की खराबी के कारण प्रभावित हो गया है। कई कोटेदारों की ई-पॉस मशीनें सर्वर डाउन रहने से अंगूठे की पहचान नहीं कर पा रही हैं, जिससे राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। तीन दिन से जारी इस समस्या से कार्डधारक परेशान हैं, जबकि अधिकारी अभी भी अनजान बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में कुल सात ब्लॉक सदर, अछल्दा, बिधूना, अजीतमल, भाग्यनगर, औरैया और अयाना शामिल हैं। इनके अंतर्गत 474 ग्राम पंचायतें और लगभग 600 से अधिक कोटेदार हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर माह कोटेदार दो चरणों में राशन वितरण करते हैं। पहला फेज 5 से 15 तारीख तक और दूसरा 20 तारीख के बाद। शनिवार को जब कोटेदारों ने वितरण शुरू किया तो सर्वर की समस्या के चलते अधिकांश जगह मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। सर्वर फेल होने के कारण कोटेदारों की ई-पॉस मशीन उपभोक्ताओं का अंगूठा स्वीकार नहीं कर रही थी। कई उपभोक्ता घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन मशीन पर सर्वर एरर संदेश ही दिखता रहा। जब सर्वर दोबारा चालू हुआ तब जाकर कुछ लोगों को राशन मिल पाया। अजीतमल ब्लॉक के कई कोटेदारों ने बताया कि सर्वर की यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई उपभोक्ता रोजाना लौट जाते हैं और मजबूरी में खुले बाजार से महंगा खाद्यान्न खरीदने को विवश हैं। इस बीच कोटेदारों ने विभाग से मांग की है कि सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि गरीब उपभोक्ताओं को समय पर उनका हक मिल सके। उपभोक्ताओं बोले ओमनगर निवासी शिवा पांडेय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कोटेदार के यहां जा रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। अब घर का राशन खत्म हो गया है, मजबूरी में बाजार से खरीदना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ता मधु ने कहा कि सर्वर की दिक्कत के चलते कई बार हमें खाली हाथ लौटना पड़ता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। कोट सर्वर की समस्या की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर किसी क्षेत्र में यह दिक्कत है तो जांच कर समाधान कराया जाएगा। राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी