Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSerious Bike Collision in Dibiapur Two Young Men Injured
दिबियापुर बाईपास तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल

दिबियापुर बाईपास तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल

संक्षेप:

Auraiya News - फोटो: 3 हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग।फफूंद, संवाददाता।नगर के दिबियापुर बाईपास तिराहे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभ

Jan 24, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

फफूंद, संवाददाता। नगर के दिबियापुर बाईपास तिराहे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सैय्यद वाड़ा निवासी फैसल पुत्र साबिर अपने पिता के साथ बाइक का कार्य करता है। वह शनिवार को दिबियापुर से फफूंद की ओर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह दिबियापुर बाईपास तिराहे पर पहुंचा, उसी समय बाईपास की ओर से आ रहे गांव सहदुल्लापुर निवासी विकास पुत्र छोटे की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया और दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट नहीं पहने थे दोनों बताया गया कि हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और थानाध्यक्ष द्वारा दिखाई गई मानवता की सराहना की जा रही है। फोटो: 3 हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग। दिबियापुर बाईपास तिराहे के पास बाइकों को हो गई थी भिड़ंत दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरे, सिर में आईं गंभीर चोटें