
आमने-सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
संक्षेप: Auraiya News - अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में गुरुवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 वर्षीय रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।
थाना अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर गांव मंदिर के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रामवीर पुत्र लोटन सिंह निवासी पृथ्वीपुर गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से सुभानपुर गांव की ओर जा रहा था। जब वह सुभानपुर मंदिर के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रामवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का सवार मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा। वहां मौजूद डॉ. ललित मोहन ने रामवीर की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि फरार बाइक सवार की पहचान की जा रही है। घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




