Auraiya News: जमीनी विवाद में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: भैसोल गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट में घायल एक महिला की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल तैनात किया है। मौत के बाद परिवार में शोक फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: जमीनी विवाद में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Auraiya News: थाना फफूंद क्षेत्र के भैसोल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की सोमवार तड़के सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, 22 जून की रात जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि घर पर महिला और बच्चे मौजूद थे।

इसी दौरान आरोपित घर में घुस आए और लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना पहले से चल रही है। घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। प्रथम दृष्टया विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: जमीनी विवाद में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम