Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSerious Bike Accident in Subhanpur One Injured Hit-and-Run Suspect at Large
आमने-सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

आमने-सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

संक्षेप:

Auraiya News - अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में गुरुवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 वर्षीय रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

Nov 13, 2025 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर गांव मंदिर के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रामवीर पुत्र लोटन सिंह निवासी पृथ्वीपुर गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से सुभानपुर गांव की ओर जा रहा था। जब वह सुभानपुर मंदिर के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर लगते ही रामवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का सवार मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा। वहां मौजूद डॉ. ललित मोहन ने रामवीर की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि फरार बाइक सवार की पहचान की जा रही है। घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।