पथरिया के पास ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

पथरिया के पास ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

Auraiya News - इटावा-बिधूना राज्यमार्ग पर एक ई-रिक्शा गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पथरिया गांव के पास हुआ जब वे वैवाह से लौट रहे थे। राहगीरों ने उन्हें और उनके छोटे भाई को बाहर निकाला। सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dec 11, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

इटावा-बिधूना राज्यमार्ग पर गुरुवार सुबह एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पथरिया गांव के पास उस समय हुआ जब ई-रिक्शा वैवाह से कुदरकोट की ओर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे 22 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र पप्पू अपने निजी ई-रिक्शा से वैवाह से लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा पथरिया गांव के पास पहुंचा, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा में सवार उनका छोटा भाई गोलू भी फंस गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोलू ने बताया कि वे निजी काम से वैवाह गए थे और लौटते समय रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सर्वेश के मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी थाने तक नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर मोड़ और गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इस मार्ग पर सुधार अब तक नहीं किया गया है।