Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSchool Lockout in Jugrajpur Students Wait in Vain as Teachers Fail to Arrive
11 बजे तक बंद मिला स्कूला का ताला, घर लौटे बच्चे

11 बजे तक बंद मिला स्कूला का ताला, घर लौटे बच्चे

संक्षेप:

Auraiya News - ग्राम पंचायत शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय जुगराजपुर में शनिवार को बच्चों को 11 बजे तक ताले के बाहर इंतजार करना पड़ा। विद्यालय का समय सुबह 10 बजे था, लेकिन कोई शिक्षक नहीं आया। इससे न केवल पढ़ाई प्रभावित हुई, बल्कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिल पाया। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग में शिकायत करने की बात कही।

Jan 17, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

रुरुगंज, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर के मजरा जुगराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जुगराजपुर में शनिवार सुबह 11 बजे तक ताला लटकता रहा। गुरुजी का इंतजार करते करते बच्चे को घर लौट जाना पड़ा। विद्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है, लेकिन 11 बजे तक विद्यालय के गेट पर ताला लटका रहा। इस दौरान छात्र-छात्राएं काफी देर तक गेट के बाहर बैठकर अध्यापकों की प्रतीक्षा करते रहे, किंतु कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात हैं, जो अक्सर समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई निरंतर प्रभावित हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को जब 10 बजे छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो परिसर में न तो शिक्षक मिले और न ही शिक्षण कार्य आरंभ हो सका। छोटे बच्चे काफी देर तक इंतजार करते रहे और बार-बार गेट के ताले को देखते रहे कि शायद कोई अध्यापक आ जाए और विद्यालय खुले, लेकिन 11 बजे तक भी स्थिति यथावत रही। अंतत: निराश होकर बच्चों को घर लौटना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि विद्यालय में अक्सर रसोइया ही ताला खोलती है, परंतु शनिवार को रसोइया भी नहीं आई। इससे न केवल पढ़ाई बाधित हुई बल्कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन से भी वंचित होना पड़ा। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था लंबे समय से अव्यवस्थित चल रही है। शिक्षक कभी समय से नहीं आते, कभी अनुपस्थित रहते हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई अभिभावकों ने खंड शिक्षा विभाग को शिकायत देने की बात कही। उधर खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा प्रवीन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विद्यालय समय से न खुलने की जानकारी प्राप्त हुई है। संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।