अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, 31 हजार जुर्माना, एक वाहन सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - सहार पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए बिधूना तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग की। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 31 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर एक वाहन को सीज किया और कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, 31 हजार जुर्माना, एक वाहन सीज

सहार, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात बिधूना तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 15 चार पहिया, तीन तीन पहिया और 12 दो पहिया वाहनों का चालान करते हुए कुल 31 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान कई वाहन चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस ने सभी संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान भी सहार पुलिस ने आपत्तिजनक गाने बजाने वाले दो डीजे वाहनों को सीज किया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।