होली व रमजान को लेकर डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त
Auraiya News - - ड्रोन से की गई निगरानीफोटो: 22 फोर्स के साथ पैदल गस्त करते डीएम व एसपी।औरैया, संवाददाता।आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण

औरैया, संवाददाता। आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कोतवाली औरैया, थाना अजीतमल एवं थाना फफूंद पुलिस बल के साथ कस्बा खानपुर, दलेलनगर तथा कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं भीड़भाड़/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



