उजीतीपुर गांव के पांच घरों में चोरी, लाखों के जेवर उड़ाए
फफूंद। संवाददाता फफूंद थाना क्षेत्र के उजीतीपुर गांव में बीती रात चोरों ने पांच...
फफूंद। संवाददाता
फफूंद थाना क्षेत्र के उजीतीपुर गांव में बीती रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बना कर लाखों का सामान पार कर दिया। चोर एक के बाद एक घर खंगालते रहे और लोग चैन की नींद सोते रहे। सुबह नींद खुलने के बाद लोगों को चोरी के घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उजीतीपुर गांव निवासी किशनदत्त ने बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। शक होने पर अंदर देखा तब चोरी का पता चला। उसका बक्सा बंबा के पास पड़ा मिला। जिसमें रखा लगभग 90 हजार का जेवर चोरों ने पार कर दिया। सिर्फ कुछ कपड़े पड़े मिले। बक्सा में लगा ताला टूटा नहीं था, बल्कि किसी चाभी से खोला गया था। परिवार घर की छत पर सो रहा था। गांव निवासी जसवंत का परिवार गर्मी होने के कारण घर के बाहर सो रहा था। चोरों ने घर के अंदर ही बक्सा खोलकर उसमें रखे 500 रुपए नकद तथा एक जोड़ी पायल चोरी कर ली। जब गांव में चोरियां हो जाने की खबर फैली। गांव निवासी रामआसरे का घर भी चोरों ने बड़ी सफाई से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक कर्धनी, एक मटरमाला एक मोबाइल चोरी कर लिया। माया देवी के घर से चोरों ने एक रुपए, एक जोड़ी झुमकी, मटरमाला, बैंक पासबुक चोरी कर लिया। घर के अंदर कोई नहीं सोया था। सब घर के बाहर सो रहे थे। एक घर से चोर सीढ़ी चुराकर लाए। माया देवी के घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छतपर चढ़कर घर के अंदर गए। शारदा देवी के घर में घुसकर चोरों ने एक कर्धनी, एक मटरमाला, एक अंगूठी तथा 2000 रुपए पार कर दिए। परिवार घर के बाहर लेटा था। जबकि बहू औऱ बेटा छत पर सोते रहे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। चोरी हो जाने से ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
घर से सीढ़ी चोरी कर दूसरे घर में लगाई
फफूंद। एक रात में पांच चोरियां हुई, लेकिन माया देवी के घर में चोरों ने पीछे सीढ़ी लगाई। तब छत पर चढ़कर घर के अंदर घुसे। माया देवी के पड़ोस के घर के अंदर से सीढ़ी चोरी करके लाई गई। आखिर चोरों को कैसे पता था कि पड़ोस के घर के अंदर सीढ़ी रखी हुई है। क्या चोरी करने से पहले चोरों ने रेकी की थी।