औरैया में गोशालाओं में बड़े स्तर पर होगा वृक्षारोपण, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, हीट वेव से बचाव और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने गोशालाओं में गर्मी से राहत और भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 औरैया में गोशालाओं में बड़े स्तर पर होगा वृक्षारोपण, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, हीट वेव से बचाव और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि गर्मी को देखते हुए गोशालाओं में टीन शेड पर बोरे या ग्रीन मैट लगवाए जाएं, ताकि गोवंशों को गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही उनके पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था भी हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता

उन्होंने गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकासखंड स्तर पर भूसा खरीद की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए और जरूरत के अनुसार भूसे का भंडारण कराया जाए।

Voice of UP

गौचर भूमि और वृक्षारोपण

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर गोशालाओं के लिए भूसा दान में भी लिया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गोशालाओं से जुड़ी खाली जमीन पर हरा चारा उगाया जाए, ताकि पशुओं को पर्याप्त चारा मिल सके। यदि कहीं गौचर भूमि पर अवैध कब्जा है तो उसे हटाने के लिए उप जिलाधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने गोशालाओं में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ईंटों से ट्री गार्ड बनाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल की जाए।

आत्मनिर्भर गोशालाएं

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर उसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वहां वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन शुरू कराया जाए। साथ ही गोबर और गौमूत्र से उपयोगी सामान तैयार कर बेचने की व्यवस्था की जाए, जिससे गोशालाओं की आय बढ़ सके और उनका संचालन बेहतर ढंग से हो सके। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की गई?
बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, हीट वेव से बचाव और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।