Auraiya News: एक करोड़ से संवरेगा प्राचीन दुर्वासा ऋषि मंदिर, भूमिपूजन के साथ काम शुरू
Auraiya News: दोवामाफी गांव के प्राचीन दुर्वासा ऋषि मंदिर के कायाकल्प की शुरुआत शुक्रवार को भूमिपूजन के साथ हुई। एक करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं बनाई जाएंगी। सांसद गीता शाक्य के प्रयासों से यह योजना आगे बढ़ी है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Auraiya News: दोवामाफी गांव स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि मंदिर का एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कायाकल्प होगा। शुक्रवार को भूमिपूजन के साथ विकास कार्य की शुरुआत हो गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंदिर का कायाकल्प होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य के प्रयास से मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मुकुट सिंह शाक्य ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थल के विकास से क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।मंदिर
के कायाकल्प की शुरुआत से दोवामाफी समेत आसपास के गांवों के लोगों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मंदिर परिसर में सुविधाओं के विकास की जरूरत थी। विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान आशीष गुप्ता, भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य सोनू, शैलेंद्र भदौरिया, अतुल त्रिपाठी, आलोक दुबे, राजेश मिश्रा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।


