समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - शनिवार को फफूंद में समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और भूमि विवाद, अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

फफूंद, संवाददाता। थाना फफूंद में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से आवेदन पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित कई शिकायतें पहुंचीं। जिलाधिकारी ने संबंधित हल्का इंचार्ज, लेखपाल और थाना पुलिस को निर्देशित किया कि सभी मामलों की स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यह प्रयास होना चाहिए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित पक्षों को भी कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।