ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाफसलों में बीमारी से बचाव के बताए उपाय

फसलों में बीमारी से बचाव के बताए उपाय

रवी की फसल के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न फसलों में होने वाली बीमारियों और बचाव के बारे में बताया...

फसलों में बीमारी से बचाव के बताए उपाय
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 30 Nov 2018 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

रवी की फसल के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न फसलों में होने वाली बीमारियों और बचाव के बारे में बताया गया।

शुक्रवार को सहार विकास खंड परिसर में रवी फसल गोष्ठी और कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठ ी में विषय वस्तु विशेषज्ञ अवनीश त्रिपाठी ने जीरो वजट कृषि जीवामृत, बीजामृत, डीकम्पोजर आदि के बारे में किसानों को बताया गया। उप कृषि निदेशक विजय विजय कुमार ने किसानों को खेत में फसल के अवशेष न जलाने की सलाह दी। खंड विकास अधिकारी नित्यानंद तिवारी ने किसानों को शासन की कई योजनाओं के बारे में बताया। एडीओ कृषि रक्षा प्रवीण शुक्ला ने विभिन्न फसलों में होने वाली बीमारी से बचाव के उपाय, क ीटनाशक व फफूंदीनाशक के हमले में बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर राकेश कुमार, विपिन कुमार,प्रतिपाल सिंह, अनुज कुमार,बृजेंद्र सिंह व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से मेले में स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें