सीजफायर से जगी उम्मीद
Auraiya News - जंग थमी तो कारोबार और परिजनों को राहत- तेल, गैस, मसाले व ड्राई फ्रूट के दाम घटने की उम्मीद- खाड़ी में फंसे अपनों की सलामती की खबर से खिल उठे चेहरेऔरैया

औरैया, संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा के बाद जिले में कारोबारियों से लेकर आम परिवारों तक राहत की लहर है। जंग की तपिश से बीते डेढ़ महीने में तेल, गैस, मसाले और ड्राई फ्रूट की कीमतों में तेज उछाल आया था, वहीं खाड़ी देशों में काम कर रहे लोगों के परिजन लगातार चिंता में थे। अब सीजफायर से हालात सामान्य होने की उम्मीद जगी है।स्थानीय व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिससे गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम बढ़े। अब रास्ते खुलने की उम्मीद है, तो कीमतों में गिरावट आएगी और महंगाई से राहत मिलेगी।
मसाला कारोबारी सीबू ने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों से आने वाले सूखे मेवे और मसालों की खेप अटकने से दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए थे। कुछ व्यापारियों को मजबूरी में माल सस्ते दामों पर निकालना पड़ा, लेकिन अब स्थिति सुधरने की उम्मीद है।निर्यात से जुड़े कारोबारी संजय के मुताबिक जंग के कारण कई कंटेनर बंदरगाहों और रास्तों में फंसे रहे, जिससे निर्यात प्रभावित हुआ। सीजफायर से लॉजिस्टिक्स सामान्य होंगे और कारोबार फिर पटरी पर लौटेगा।परिजनों को मिली राहतमिडिल ईस्ट में काम कर रहे स्थानीय युवकों के परिवारों ने सीजफायर की खबर से राहत की सांस ली है। फफूंद निवासी निजाम खां के बेटे कतर में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से रातभर फोन पर नजर रहती थी। अब हालात सुधरने की खबर से थोड़ी राहत मिली है।फफूंद निवासी सुलेमान खां ने कहा कि उनका बेटा सउदी अरब के नजराना शहर में काम करता है। हर दिन डर लगा रहता था, लेकिन अब उम्मीद जगी है कि वह सुरक्षित रह सकेगा।कम ही लोग लौटे, काम जारीहालांकि तनाव के बावजूद खाड़ी देशों में काम कर रहे ज्यादातर लोग अभी वहीं हैं और वापस लौटने वालों की संख्या काफी कम है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर गए हैं, जो हालात सामान्य होने की उम्मीद में वहीं टिके हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सीजफायर कायम रहता है और समुद्री रास्ते पूरी तरह खुल जाते हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोलियम उत्पादों के साथ ही मसालों और ड्राई फ्रूट की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है।महंगाई पर असर (पिछले डेढ़ महीने में बढ़ोतरी)सूखे मेवे: 20-30 फीसदी तक उछालमसाले (जीरा, काली मिर्च): 15-25 फीसदी तक महंगे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


