कामदा एकादशी पर राहगीरों को बांटी गई ठंडी लस्सी
कामदा एकादशी के मौके पर अछल्दा के हरीगंज बाजार में ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी से राहत देने के लिए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने भाग लिया। स्थानीय व्यापारी तुलसीराम पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई युवाओं ने सहयोग किया और सभी का आभार व्यक्त किया गया।

अछल्दा, संवाददाता। कामदा एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे के हरीगंज बाजार में राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने लस्सी ग्रहण कर राहत महसूस की। स्थानीय व्यापारी तुलसीराम पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान बाजार से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य करना भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। कामदा एकादशी के अवसर पर लोगों को राहत पहुंचाने और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक पोरवाल, रंजीत पोरवाल, सुशांत पोरवाल समेत कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने आने-जाने वाले लोगों को लस्सी वितरित की। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


