मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, रैपिड ग्लोबल स्कूल में गूंजीं तालियां

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

रैपिड ग्लोबल स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 3 से 7 तक के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए गए। काव्या, अध्यन पांडेय और आकाश कुमार तिवारी ने उच्चतम अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधन ने छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर दिया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, रैपिड ग्लोबल स्कूल में गूंजीं तालियां

बिधूना, संवाददाता। रैपिड ग्लोबल स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 3 से कक्षा 7 तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया, एजुकेशनल डायरेक्टर दीप्ति कमल राठौर और प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य और अध्यापकगणों ने अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा-3 की काव्या ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं वर्तिका गुप्ता द्वितीय और एलिजा सेंगर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-4 में चिन्मय वर्मा प्रथम, उत्कर्ष चौहान द्वितीय और रामजी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-5 में अध्यन पांडेय ने 99.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अविका सिंह द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-6 में अहान प्रथम, शौर्य शाक्य और आकर्षणा गुप्ता संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-7 में आकाश कुमार तिवारी ने 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षिता द्विवेदी द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि 42 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को मजबूत बनाना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। एजुकेशनल डायरेक्टर दीप्ति कमल राठौर ने छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने और निरंतर प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक शिक्षा भी जरूरी है, जिसकी शुरुआत परिवार से होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और उनकी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।