रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर निकाली रैली
कस्बा की बड़ी हवेली पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक की गयी।
कस्बा की बड़ी हवेली पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक की गयी।
इसके बाद रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्या ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने बचपन से ही नाना के साथ रहकर घुड़सवारी तलवारबाजी की शिक्षा ली। जिसकी मदद से उन्होंने अंग्रेजो के छक्के छुड़ाकर अंग्रेजों से लोहा लिया।
रानीलक्ष्मी बाई एक महिला होकर लोगों को सीख दे गई कि कभी किसी की गुलामी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अंगे्रजों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया। सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। जिनके पास बिजली की व्यवस्था नही थी। उनको मुफ्त कनेक्शन देकर गरीबों शोषित को सम्मान देने का काम किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड़िया कठेरिया, सुमन लता भदौरिया, मंजू चौहान, संध्या यादव, मनोरमा, प्रसन्ना सिंह गौर, सुजाता सिंह गौर, अरुणा सक्सेना, मनु, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह उर्फ छुन्ना चौहान, रामलखन सिंह भदौरिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।