Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsQuick Police Action Two Arrested in Assault Case at Kudarkot Intersection
नाश्ता कर रहे युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

नाश्ता कर रहे युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Auraiya News - कुदरकोट चौराहे पर एक युवक गोपाल के साथ नाश्ता करते समय मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों, पिंटू और अनिरुद्ध, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते पुलिस ने गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया।

Dec 08, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कुदरकोट चौराहे पर नाश्ता कर रहे एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना रविवार सुबह की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। कुदरकोट निवासी गोपाल पुत्र रामऔतार नाश्ता कर रहे थे, तभी मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित गोपाल ने तत्काल पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तहरीर के आधार पर कुदरकोट थाना पुलिस ने पिंटू पुत्र मौहर सिंह निवासी कुदरकोट और अनिरुद्ध कुमार निवासी नगला चंदन को नामजद किया था। दोनों को सोमवार को दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना गंभीर होने और वीडियो वायरल होने के मद्देनज़र मामले में तेजी से कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।