पूर्व मंत्री कमलेश पाठक के समर्थन में सर्व समाज ने उठाई आवाज

Jan 16, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया में पूर्व मंत्री कमलेश पाठक के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमों के विरोध में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि मुकदमे राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित हैं। इस मामले पर समाज में रोष और असंतोष है।

पूर्व मंत्री कमलेश पाठक के समर्थन में सर्व समाज ने उठाई आवाज

औरैया, संवाददाता। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता कमलेश पाठक के विरुद्ध दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में शुक्रवार को सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस अधीक्षक को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कमलेश पाठक के खिलाफ दर्ज मुकदमों में तथ्यात्मक आधार नहीं है और यह कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों में रोष है और लोग असंतोष जता रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठे मुकदमों को समाप्त करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कमलेश पाठक की जननेता की छवि, उनके सामाजिक योगदान और जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से समाज में गलत संदेश जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में परशुराम मोर्चा जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकांत पाठक, रामकुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह केवट, प्रधान राहुल अवस्थी, प्रधान अनिल पाठक, पूर्व प्रधान भूप सिंह यादव, पूर्व प्रधान परमवीर सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, सत्येंद्र चौहान, सुशील मिश्रा, नवनीत पाठक, रामप्रकाश चौबे, होरीलाल समेत लगभग एक सैकड़ा लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।