प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सात परिवारों में कराया गया समझौता

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

- महिला थाना में आयोजित काउंसिलिंग में पति-पत्नी को साथ रहने के लिए किया राजी- टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयासऔरैया, संवादद

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सात परिवारों में कराया गया समझौता

औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार रविवार को महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया। महिला थाना में कुल 45 फाइलें प्रस्तुत की गईं, जिनमें सात ऐसे परिवार शामिल थे जो आपसी वैचारिक मतभेदों के कारण लंबे समय से अलग रह रहे थे और एक साथ रहने को तैयार नहीं थे। काउंसिलिंग के दौरान महिला थाना पुलिस और नई किरण टीम के सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

काफी देर तक चली वार्ता और काउंसिलिंग के बाद सातों परिवारों के पति-पत्नी आपसी मनमुटाव और कलह भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के माध्यम से बिखरते परिवारों को एक सूत्र में बांधने और पारिवारिक रिश्तों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।