ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाप्रधान पद के प्रत्याशी की इलाज के दौरान मौत

प्रधान पद के प्रत्याशी की इलाज के दौरान मौत

अयाना। हिन्दुस्तान संवाद जनपद में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जहां प्रत्याशियों...

प्रधान पद के प्रत्याशी की इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाTue, 27 Apr 2021 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

अयाना। हिन्दुस्तान संवाद

जनपद में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जहां प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में वोटर को करने के लिए हर तरीके का प्रयत्न किया, वहीं आयाना गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।

अयाना ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी डॉ राम प्रकाश पुत्र बाबूराम सेक्रेटरी को वोटिंग के लगभग 3 दिन पहले बुखार आने से उनको जिला अस्पताल चिचोली औरैया में भर्ती कराया गया। बताते चलें की भर्ती होने के बाद प्रत्याशी की हालत गंभीर होने पर वह अपने गांव नहीं आ सका और न ही चुनाव में हिस्सा ले पाया। बीमारी के चलते वह अपने मताधिकार का प्रयोग भी नहीं कर पाया।

न ही अपना वोट डाल पाया, लेकिन प्रत्याशी का भाग्य अवश्य भाग्य पेटिका में बंद हो गया है। जो अन्य प्रत्याशियों के साथ ही पता चलेगा। और इधर आज प्रत्याशी डॉ. रामप्रकाश की लगभग दो वजे अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पिता की मृत्यु की खबर प्रत्याशी के बड़े लड़के अंकित को नहीं दी गई क्योंकि अंकित भी शनिवार को बुखार आने से जिला अस्पताल चिचौली में ही भर्ती कराया गया है। जो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतक के शव को आज गांव लाया गया। जहां उनके छोटे लड़के गौरव ने अंतिम संस्कार किया। कथा अस्पताल में भर्ती अंकित को इसकी सूचना इसलिए नहीं दी गई कि अपने पिता की मृत्यु पर कहीं उसको आघात ना लग जाए। अंतिम संस्कार यमुना नदी के तट पर वैकुंठ धाम पर किया गया। उनकी मृत्यु पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। और संपूर्ण बाजार उनकी मृत्यु पर पूर्णतया बंद है। और पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें