33 केवी लाइन में फाल्ट से कस्बे समेत सैकड़ों गांवों की बिजली गुल
Auraiya News - - 33 केवी लाइन में खराबी से ठप हुई सप्लाई- तीन घंटे बाद बहाल हुई बिजली, लोगों ने ली राहत की सांसफोटो: 15 फाल्ट तलाश करता बिजली कर्मी।अछल्दा, संवाददाता

अछल्दा, संवाददाता। तेजपुर अड्डा स्थित विद्युत पावर हाउस में 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से कस्बा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों की बिजली करीब तीन घंटे तक ठप रही। अचानक सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेजपुर अड्डा स्थित पावर हाउस में 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके चलते अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद, ग्वारी समेत अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।बिजली गुल होने से ढुहल्ला, किशोरी का पुरवा, बैसोली, छछुंद, नगरिया, तेहराजपुर, प्रेमनगर, मुखे की मड़ैया सहित कई गांवों के लोग अंधेरे में डूब गए।
गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली जाने से घरेलू कार्य प्रभावित हो गए और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी पावर हाउस पहुंचे और फाल्ट को ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे ठीक कर दिया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।- 33 केवी लाइन में खराबी से ठप हुई सप्लाई- तीन घंटे बाद बहाल हुई बिजली, लोगों ने ली राहत की सांसफोटो: 15 फाल्ट तलाश करता बिजली कर्मी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


