Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsPower Outage in Achalda 14 Hours of Disruption Due to High-Tension Line Faults
अछल्दा सहित सैकड़ों गांव की बिजली 14 घंटे से अधिक गुल

अछल्दा सहित सैकड़ों गांव की बिजली 14 घंटे से अधिक गुल

संक्षेप:

Auraiya News - बिधूना से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में दो बार फाल्ट के कारण कस्बा और क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली लगभग साढ़े 14 घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन दोबारा फाल्ट के कारण शाम साढ़े 4 बजे फिर से बिजली आई।

Jan 01, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

बिधूना से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में दो बार फाल्ट होने के कारण कस्बा और क्षेत्र के फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली लगभग साढ़े 14 घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात लगभग डेढ़ बजे रुरुगंज के पास 33 केवी लाइन फाल्ट हो गई, जिससे अछल्दा उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। इसके असर से रुरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद सहित तेजपुर, वंशी, सलेमपुर, महाराजपुर, विचौलिया, प्रेम नगर, दिलीपपुर, तुरुकपुर और मुझे की मड़ैया समेत सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। गुरुवार सुबह अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को फाल्ट सुधारने के लिए भेजा और सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन दोबारा समस्या पैदा हुई और साढ़े 11 बजे चिकरुआ पावर हाउस के पास 33 केवी लाइन फिर फाल्ट होकर ब्रेकडाउन हो गई। लाइनमेन प्रवीण कुमार, मेघ सिंह, सत्येंद्र कुमार और अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने मौके पर कड़ी मेहनत कर फाल्ट को ठीक कराया। बिजली सप्लाई दोबारा शाम साढ़े चार बजे बहाल की गई। बिजली गुल रहने से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदार, किसान और घरेलू उपयोगकर्ता भी परेशान रहे।