तीनों विधानसभा में दलों की रणनीति बदलने पर मजबूर
Auraiya News - - मतदाता सूची में बड़े बदलाव, दिबियापुर, बिधुना और औरैया में कटे मतदाता, सपा-भाजपा सहित अन्य दलों के लिए चुनौतीऔरैया, संवाददाता।उत्तर प्रदेश में फाइनल
उत्तर प्रदेश में फाइनल मतदाता सूची के जारी होने के बाद जिले की तीनों विधानसभा दिबियापुर, बिधुना और औरैया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एसआईआर के बाद जिले में कुल 1 लाख 58 हजार 870 मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। इसका सबसे बड़ा असर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में देखा जा रहा है। राजनीतिक दल अब नए आंकड़ों के आधार पर चुनावी रणनीति फिर से तैयार करने में जुट गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जिन मतदाताओं के डबल वोट थे, अब उन्हें केवल एक ही स्थान से मतदान का अधिकार मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि शहरी इलाकों से कटे अधिकांश मतदाता भाजपा समर्थक थे।
उनका कहना है कि बिधुना और दिव्यापुर में भी शहरी मतदाता संख्या पर असर पड़ा है। वंचित मतदाताओं को सूची में वापस जोड़ने के लिए पार्टी की पूरी टीम सक्रिय हो जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट गया है और उसके दस्तावेज सही हैं, तो उन्हें सूची में शामिल कराने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कटे हुए मतदाता उनकी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसका चुनाव परिणाम पर सीधा असर होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि दिबियापुर, बिधुना और औरैया में कटे हुए मतदाता सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों की रणनीति बदल सकते हैं। दिबियापुर में शहरी मतदाता भारी हैं और सपा को अधिक लाभ होने की संभावना है। बिधुना में ग्रामीण मतदाता बढ़त बनाएंगे, जबकि औरैया में कटे हुए मतदाता भाजपा की ताकत को चुनौती देंगे। आगामी चुनाव में दलों के लिए यह आंकड़े न केवल संपर्क अभियान की दिशा तय करेंगे, बल्कि उम्मीदवारों के चयन और प्रचार रणनीति पर भी असर डालेंगे। डेटा एक नजर में कुल सत्यापित मतदाता: 10,28,685 सूची से हटाए गए नाम: 1,58,870 कुल 15.37 फीसदी डिजिटाइज मतदाता: 8,70,630 कुल 84.6 फीसदी मृतक मतदाता हटे: 29,715 कुल 2.89 फीसदी अनरीचेबल मतदाता: 40,637 कुल 3.95 फीसदी डबल एंट्री/शिफ्टेड मतदाता: 79,659 कुल 7.74 फीसदी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




