Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsPolice Rescues Minor Student Found Alone at Kudarkot Intersection
कुदरकोट चौराहे पर मिली नाबालिग छात्रा परिजनों को सौंपा

कुदरकोट चौराहे पर मिली नाबालिग छात्रा परिजनों को सौंपा

संक्षेप:

Auraiya News - कुदरकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को स्कूल ड्रेस में अकेले खड़ा पाया। 14 वर्षीय राविया वानो, जो जौहरी इंटर कॉलेज की छात्रा है, स्कूल से लौटते समय कुदरकोट चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर उसके परिजनों से संपर्क किया और उसे उनके सुपुर्द किया।

Dec 11, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कुदरकोट थाना क्षेत्र के कुदरकोट चौराहे पर बुधवार देर रात पुलिस को स्कूल ड्रेस में खड़ी एक नाबालिग छात्रा मिली। देर रात अकेले खड़ी लड़की को देखकर पुलिस ने तत्काल उससे पूछताछ की और सुरक्षित थाने लाकर उसके परिजनों से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी 14 वर्षीय राविया वानो, जो जौहरी इंटर कॉलेज ऊसराहार, इटावा की छात्रा है, बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। पढ़ाई के बाद वह ऊसराहार बाजार में स्कॉलरशिप का फॉर्म भरवाने गई, जहां साइकिल खड़ी करने के बाद ऑटो से कुदरकोट चौराहे तक आ गई। रात अधिक होने के कारण उसे कुदरकोट से अपने गांव नगला खैमकरन, थाना सकरावा, कन्नौज जाने को कोई साधन नहीं मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवहन न मिलने के कारण वह चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी। पूछताछ में छात्रा ने अपनी पूरी स्थिति बताई। इसके बाद महिला कांस्टेबल आशा तोमर की निगरानी में उसे थाने लाया गया। थाना पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों पिता मु. आबिद और मां मोबिना बेगम से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। कुदरकोट पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत राविया वानो को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द किया। लड़की को सुरक्षित घर ले जाते समय परिजनों की आंखें नम थीं और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया।