Auraiya News: तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, शैलेंद्र को अजीतमल की कमान
Auraiya News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत शैलेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी अजीतमल, अभिषेक सिंह को नगर/आंकिक, और मनोज कुमार गंगवार को यातायात की जिम्मेदारी सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Auraiya News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जिले की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत क्षेत्राधिकारी नगर, अजीतमल और यातायात के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। अधिकारियों को आवंटित कार्यों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन के पद पर तैनात शैलेंद्र सिंह को अब क्षेत्राधिकारी अजीतमल की जिम्मेदारी दी गई है। वह अजीतमल सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना अजीतमल, अयाना और फफूंद के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके साथ ही उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौंपे जाने वाले अन्य राजकीय कार्यों की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
अभिषेक सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात/कार्यालय डायल-112/आंकिक की जिम्मेदारी से अब क्षेत्राधिकारी नगर/आंकिक बनाया गया है। वह नगर सर्किल के अंतर्गत औरैया कोतवाली, दिबियापुर, सहायल और महिला थाने के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अलावा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य राजकीय कार्य भी देखेंगे। वहीं अब तक क्षेत्राधिकारी अजीतमल की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज कुमार गंगवार को क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन/कार्यालय डायल-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह यातायात व्यवस्था के साथ पुलिस लाइन, डायल-112 का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अलावा साइबर सुरक्षा अभियान और सी-प्लान एप एवं कंट्रोल रूम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्य विभाजन के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


