व्यापारी और पुत्र से मारपीट मामले में पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - उमरैन गांव में व्यापारी और उसके पुत्र के साथ मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर न्याय की मांग की है।

व्यापारी और पुत्र से मारपीट मामले में पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में व्यापारी और उसके पुत्र के साथ कथित मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाकर पिटाई के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज और लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मौके पर जांच की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रजत कुमार पुत्र शिवप्रेमचंद्र गुप्ता निवासी उमरैन के अनुसार घटना 16 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे की है।

आरोप है कि उनके पिता दुकान पर बैठे थे, तभी गांव का ही एक युवक दुकान में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि युवक दुकान में रखे बिक्री के रुपये भी निकाल ले गया और व्यापारी का कॉलर पकड़कर सामने स्थित अपनी दुकान की ओर खींच ले गया। शोर सुनकर जब रजत बाहर पहुंचे तो उन्होंने पिता को जबरन ले जाते देखा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार अन्य नामजद लोगों ने पिता-पुत्र को दुकान के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद एक आरोपी कार की डिग्गी से डंडा निकालकर लाया और पांचों लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना वाले दिन ही पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था और अगले दिन सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी गई। डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाना प्रभारी को भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पांच दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने घटना के चौथे दिन आरोपी पक्ष का मेडिकल कराकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। साथ ही आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए हैं और वे लगातार धमकियां दे रहे हैं। मामले में थाना पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।