होली को लेकर बेला में फ्लैग मार्च, पुलिस ने सुरक्षा का दिया संदेश

Mar 02, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - बेला कस्बे में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे भाईचारे से त्योहार मनाएं और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

होली को लेकर बेला में फ्लैग मार्च, पुलिस ने सुरक्षा का दिया संदेश

बेला, संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम बेला कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने किया। कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट और जैकेट पहनकर लाठी के साथ मुस्तैद नजर आए। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, जबरन रंग डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे त्योहार के दौरान सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।