महिला को कुचलने के मामले में डंपर चालक पर एफआईआर

Feb 13, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - मुढ़ी नहर पुल के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

महिला को कुचलने के मामले में डंपर चालक पर एफआईआर

अयाना, संवाददाता। मुढ़ी नहर पुल के पास तेज रफ्तार डंपर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद परिजनों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। प्यागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह इन दिनों परिवार सहित औरैया में रहते हैं और 10 फरवरी को बहन की शादी में शामिल होने गांव आए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी रिंकी देवी के साथ औरैया जाने के लिए करमपुर की ओर पैदल जा रहे थे, ताकि वहां से वाहन मिल सके।

मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर खेतों के पास पहुंचते ही करमपुर की ओर से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही उनकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रहे भाई अशोक और चचेरे भाई महेंद्र ने डंपर का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र राजपाल निवासी खास चंदेरा, जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश बताया। परिजनों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।