होली पर्व को लेकर अटसू कस्बे में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च
Auraiya News - फोटो: 20 फ्लैगमार्च करते एसडीएम व सीओ।अजीतमल, संवाददाता।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा अ

अजीतमल, संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा अटसू में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने मुख्य बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में उपजिलाधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी अजीतमल तथा थाना अजीतमल के अतिरिक्त निरीक्षक रामचंद्र वर्मा मय पुलिस बल के साथ शामिल रहे। टीम ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा जताई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की सक्रियता से कस्बे के लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


