चोरी की पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पकड़े

Apr 07, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - पुलिस ने फौजी के घर से पिस्टल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। चोरी की पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी संजय यादव और उसके साथी 6 अप्रैल को एक सेना के फौजी के घर से पिस्टल चुराने के बाद पकड़े गए।

चोरी की पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पकड़े

अछल्दा, संवाददाता। फौजी के घर से पिस्टल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पिस्टल भी बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम बहादुर और मुख्य आरक्षी आशुतोष गौतम की टीम ने फफूंद रोड स्थित योगीराज डिग्री कॉलेज के पास से संजय यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम सिखोली (कोतवाली औरैया) तथा दो बाल अपचारियों को पकड़ा। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को लिधौरा गांव निवासी योगेश चौहान के पुत्र ने थाने में तहरीर दी थी।

उसने बताया था कि उसके पिता असम में सेना में तैनात हैं और उसके चार नाबालिग साथियों ने घर से पिस्टल चोरी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष नामजद बाल अपचारियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।