चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया में कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध हालत में युवकों को रोका और जांच के दौरान मोटरसाइकिल बरामद की।

चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार

औरैया, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम गुरुवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नरोत्तमपुर नहर पुलिया के पास फफूंद रोड पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की निकली। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम संजू पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम विलावा थाना अजीतमल हाल पता ब्लॉक नंबर-05 कॉलोनी नंबर-50 थाना कोतवाली औरैया तथा शिवम कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम पन्हर थाना कोतवाली औरैया हाल पता गल्ला मंडी के पीछे जगदीश चंद्र मुर्गी फार्म के सामने मोहल्ला बनारसीदास औरैया बताए।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली औरैया में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह, कांस्टेबल ब्रजेश शर्मा एवं विजयपाल शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।