होली के आखत को लेकर झगड़े में छह आरोपित जेल भेजे गए
Auraiya News - एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव ऊसर पाटी में होली के आखत के दौरान विवाद हुआ, जिसमें पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई है।

एरवाकटरा, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव ऊसर पाटी में होली के आखत डालने के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया गया कि बुधवार शाम गांव ऊसर पाटी में होली के आखत डालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान हवाई फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपितों की निशानदेही पर एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई, जिसके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ऊसर पाटी निवासी सौरभ कुमार, अमित कुमार, रामकुमार, राजीव कुमार, आलोक कुमार और संजय कुमार का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के आखत को लेकर हुए विवाद में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय भेजा गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


