पीएम सूर्य घर योजना में लक्ष्य से दोगुनी उपलब्धि, डीएम ने बैंकों को दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैंकों को ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और विद्युत विभाग को लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। 3170 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य प्राप्त किया गया।

पीएम सूर्य घर योजना में लक्ष्य से दोगुनी उपलब्धि, डीएम ने बैंकों को दिए निर्देश

औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों और संबंधित विभागों को योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए जनसमर्थ पोर्टल पर प्राप्त ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, ताकि लोग आसानी से योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही नए लाभार्थियों की नेट मीटरिंग और मीटर कॉन्फिगरेशन का कार्य समय से पोर्टल पर पूर्ण कराया जाए। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया कि जनपद में औरैया के 35 तथा जनपद के बाहर के 84 वेंडर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद को गत माह तक 1641 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 3170 इंस्टॉलेशन कर 193 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते माह में 407 इंस्टॉलेशन हुए, जो अब तक का सर्वाधिक मासिक रिकॉर्ड है। जिलाधिकारी ने सभी वेंडरों को जनपद में अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर और कैंपों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें और बिजली बिल में राहत पा सकें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड औरैया एवं दिबियापुर, अधिशासी अभियंता मीटर, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा जनपद के सभी वेंडर मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।