पर्यावरण को शुद्ध बनाने को वृक्षारोपण जरूरी-जिला जज
मानव जीवन के लिए वृक्षों का संवर्धन जरूरी है। इसी के तहत जिला जजी परिसर में वृक्षारोपण का शुभारंभ जिला जज ने किया। डीबीए पदाधिकारियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया...
मानव जीवन के लिए वृक्षों का संवर्धन जरूरी है। इसी के तहत जिला जजी परिसर में वृक्षारोपण का शुभारंभ जिला जज ने किया। डीबीए पदाधिकारियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
गुरुवार को जिला जजी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षित बनाने की कवायद की गयी। जिला जज डा. दीपक स्वरूप सक्सेना ने क ोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन करते हएु सभी को इस महामारी से रोकथाम में सहयोग करना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला, महामंत्री संजीव चतुर्वेदी, सबिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरूत्र कुमार त्रिपाठी, महावीर शर्मा, नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा, सदर नाजिर आदि मौजद रहे। जिला जज के अनुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम अभी जारी रहेगा।
