ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाभीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 46 डिग्री पहुंचा

भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 46 डिग्री पहुंचा

पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी का कहर जारी है। अधिकतम पारा बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। पशु पक्षी भी गर्मी से ब्याकुल होते रहे। दोपहर के समय बाहर निकलने पर बदन...

भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 46 डिग्री पहुंचा
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 31 May 2019 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी का कहर जारी है। अधिकतम पारा बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। पशु पक्षी भी गर्मी से ब्याकुल होते रहे। दोपहर के समय बाहर निकलने पर बदन झुलसता सा महसूस रहा।

शुक्रवार को सुबह से ही जिले का मौसम साफ रहा। सूरज की तीक्ष्ण किरणों ने आग आग बरसाने का काम किया। दोपहर के समय बाहर निकलने पर बदल झुलसता रहा । दिन का न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम की आद्रता कम होकर महज 15 प्रतिशत रह गई। हवा की गति मंद पड़कर 12 किमी प्रति घंटा रही। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोग बाहकर कम निकलते दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगे के दिनों में जिले का मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें