ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाशीत लहर से कांपे लोग, बचाव में बीता दिन

शीत लहर से कांपे लोग, बचाव में बीता दिन

औरैया। हिन्दुस्तान संवाद जिले में चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा...

शीत लहर से कांपे लोग, बचाव में बीता दिन
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 17 Jan 2021 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। हिन्दुस्तान संवाद

जिले में चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सर्दी से बचाव में लोग दिन जुटे रहे। रविवार सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शीत लहर के साथ बढ़ी गलन लोगों को घरों पर रहने को मजबूर कर रही थी। वही जिन्हें किसी काम से बाहर आना पड़ा। वह कंबल या शॉल ओढ़कर ही घर से बाहर निकले। युवा वर्ग भी मफलर व टोपा लगाए दिख रहे थे। सर्दी के चलते नगर के बाजारों में काफी सन्नाटा था। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अलाव तापते नजर आ रहे थे। शहर में जगह-जगह अलाव जल रहे थे।

बढ़ी सर्दी तो याद आई रजाई

मौसम में गलन बढ़ते ही लोगों को रजाई की याद आने लगी। जिससे बाजार में रजाई व कंबल की खरीदारी बढ़ गई। रजाई की दुकानों पर कारीगर रजाई भरने में जुटे रहे। रजाई विक्रेता ने बताया की विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष लोग रजाई गद्दे कम भरवा रहे थे। लेकिन सर्दी अधिक बढ़ने से इस समय रजाईयों के कुछ ऑर्डर मिले हैं। रूई सौ रुपए से 120 रुपए किलो बिक रही है। एक रजाई में करीब 4 किलो रुई आ जाती है।

दिनभर रजाई में दुबके रहे लोग

शीतलहर के चलते लोगों का हाल बेहाल था। शनिवार देर रात से शुरू हुई बर्फीली हवाएं रविवार को दिन भर चलती रहीं। सर्दी से बचने के लिए लोग रजाई में दुबके रहे। रविवार को अवकाश होने के चलते बच्चे भी रजाई यों में दुबके रहे। सर्दी के चलते लोगों का दिन होली डे के रूप में गुजरा।

ठिठुरते हुए ट्यूशन पढ़ने पहुंचे बच्चे

शीत लहर में जहां लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा था वहीं सुबह की गलन वाली सर्दी में बच्चे ट्यूशन व कोचिंग पढ़ने के लिए घरों से बाहर निकले। और ठिठुरते हुए कोचिंग में पहुंचे। हालांकि की वह सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े, जूते और मोजे पहने हुए दिखे।

सर्दी में क्रिकेट खेलते दिखे युवा

बर्फीली हवाओं से शहर से लेकर गांव तक हर कोई बेहाल दिखा। सर्दी से राहत पाने के लिए जहां आम लोग अलाव का सहारा लिए थे। और कुछ लोग घरों में रजाई में दुबके थे। वहीं बच्चे व युवा खेल में व्यस्त रहे। खेल के मैदानों में युवा क्रिकेट व टेनिस खेलते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चे पूरे दिन क्रिकेट में लगे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें