
अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीओ
Auraiya News - फफूंद में शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने पर्वों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई और किसी भी असामाजिक गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
फफूंद, संवाददाता। आगामी शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को फफूंद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। बैठक में अधिकारियों ने दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में मनाने की अपील की। शब-ए-बारात के मद्देनजर कब्रिस्तानों की स्थिति और वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली गई, ताकि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस चौकसी को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों पर भी चर्चा की गई।
सीओ अजीतमल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें और स्वयं कानून हाथ में न लें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर समाजसेवी इज़हार अहमद खान, रियाज राईन, बेचेलाल कोरी, सुरेश चंद्र अवस्थी, डॉ. मुन्नू दुबे, पूर्व सभासद प्रबल शर्मा, शिव कुमार राजपूत, अनुज कुशवाहा और शिव नारायण मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




