ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयानहर पुल पर भीषण जाम से घंटों जूझे राहगीर

नहर पुल पर भीषण जाम से घंटों जूझे राहगीर

अछल्दा। संवाददाता दोपहर अछल्दा बिधूना मार्ग स्थित नहर पुल पर भीषण जाम लग गया।...

नहर पुल पर भीषण जाम से घंटों जूझे राहगीर
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाMon, 29 Nov 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अछल्दा। संवाददाता

दोपहर अछल्दा बिधूना मार्ग स्थित नहर पुल पर भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

अछल्दा नगर के बीचो बीच नहर पुल जाम के कारण चर्चा में रहता है। इसकी मुख्य वजह इस समय शादी विवाह व धान की सीजन के चलने घंटों जाम लगा रहा था। सोमवार को भी कई बार जाम लगा। सोमवार दोपहर लगभग 2.30 बजे जाम में कई वाहन फंस गए। तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुल सका। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शादी विवाह वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते जाम से दिक्कत बढ़ जाती है। अछल्दा थानाध्यक्ष के राकेश शर्मा के अनुसार नहर पुल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। एक एक कर वाहनों को निकलवाने का प्रयास होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें