तेज हवा से भड़की आग ने लिया विकराल रूप

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - कुदरकोट के ग्राम बाजरहार में गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के खेतों में खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया।

तेज हवा से भड़की आग ने लिया विकराल रूप

कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बाजरहार में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में पड़े अवशेष में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेतों में खतरा पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार करीब एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के अवशेष में आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दूर तक धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। हालांकि आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। इस दौरान खेतों में पड़ा गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की खड़ी फसल और आबादी को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।