औरैया में ज्ञानस्थली एकेडमी का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
ज्ञानस्थली एकेडमी औरैया के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राहुल शर्मा ने 91.20% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। अन्य मेधावी छात्रों में प्रखर, शौर्य, वैभव और हर्ष वर्धन शामिल हैं।

औरैया, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 में ज्ञानस्थली एकेडमी औरैया के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्र राहुल शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्रखर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शौर्य प्रताप सिंह ने 88.40 प्रतिशत, वैभव कुमार ने 85.60 प्रतिशत और हर्ष वर्धन सिंह ने 85.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा सौम्या गौर ने 83.80 प्रतिशत, मान्या पुरवार और श्वेता यादव ने 83.60 प्रतिशत, इच्छा और सौम्या पोरवाल ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के आठ अन्य विद्यार्थियों ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश सिंह चौहान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य संतोष शाहू, अशोक सचान, दुर्गेश, जितेंद्र वाजपेई, आर्यन शर्मा, अनुज कोष्ठा, स्पर्श शर्मा, शिशुपाल, मनोज राजपूत, विशाल, हरिहर सक्सेना समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


