औरैया में ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना का कालेज टापर बना शिवांश कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिवांश कुमार ने 96 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अमन यादव, पलक पाल, दीक्षा और रूपल यादव ने भी अच्छे अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य केआर विश्वकर्मा ने छात्रों की मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

औरैया में ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना का कालेज टापर बना शिवांश कुमार

औरैया, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। सफल छात्रों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य केआर विश्वकर्मा ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र शिवांश कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पलक पाल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दीक्षा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

रूपल यादव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में सोनाक्षी सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य केआर विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय समूह के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव और उप प्रबंधक विनीत यादव ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र भविष्य में समाज और देश के लिए प्रेरणा बनेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।