सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कर्तव्य तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों ने भी 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

औरैया, संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के छात्र कर्तव्य तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभय प्रताप सिंह ने 95.2 फीसदी, यशवंत सिंह ने 95 फीसदी, विनायक दीक्षित ने 94.8 फीसदी, तन्मय दुबे ने 93.6 फीसदी, सक्षम त्रिपाठी ने 93.4 फीसदी, अलाइका शुक्ला ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।इसी क्रम में अन्वी शुक्ला व रिया सिंह ने 93-93 फीसदी, उज्ज्वल शुक्ला ने 92.4 फीसदी, अदिति, हिमांशु कुमार व सस्मित अवस्थी ने 92.2-92.2 फीसदी, अन्या पांडे ने 91.6 फीसदी, आदित्य सिंह ने 91.4 फीसदी, वेदांश शिवहरे ने 91.2 फीसदी, अक्षय ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा यश चंद्रा ने 90.8 फीसदी, अर्चिका चौहान ने 90.2 फीसदी तथा आर्यन कुमार और दिव्यम मिश्रा ने 90-90 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी सफल विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहौल रहा और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।99.4 फीसदी अंक लाकर अनुष्का ने रचा कीर्तिमान, आईआईटी मुंबई से इंजीनियर बनने का सपनादिबियापुर, संवाददाता। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अनुष्का ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अनुष्का सिंह की इच्छा आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की है। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत को प्रमुख कारण बताया। अनुष्का ने स्कूल के साथ-साथ घर पर प्रतिदिन चार से छह घंटे अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया।अनुष्का के पिता बृजेश कुमार सिंह गेल पाता संयंत्र में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां नीतू सिंह गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई आयुष भी डीएवी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में अनुष्का अपनी मां और भाई के साथ लखनऊ में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।रिजल्ट घोषित होने की जानकारी मिलने पर अनुष्का और उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा। अनुष्का ने बताया कि वह लखनऊ स्थित कोचिंग संस्थान में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं।ज्ञानस्थली के सूर्यांश ने 98 फीसदी अंक पाकर किया जिले का नाम रोशनऔरैया, संवाददाता। ज्ञानस्थली एकेडमी औरैया के विद्यार्थियों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।विद्यालय के छात्र सूर्यांश ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिवओम ने 95.4 फीसदी, प्रज्ञा ने 95.2 फीसदी, आकाश ने 94.8 फीसदी, आंशिक कोष्ठा ने 94.2 फीसदी, आंशिक दीक्षित ने 93 फीसदी, प्रज्ञा (द्वितीय) ने 92.2 फीसदी, श्वेता ने 91.6 फीसदी, वैष्णवी ने 90.8 फीसदी, अदिति जादौन व आकृति पोरवाल ने 90-90 फीसदी अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया। प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश सिंह चौहान ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संतोष शाहू, अशोक सचान, दुर्गेश, जितेंद्र वाजपेई, आर्यन शर्मा, विनय यादव, मनोज राजपूत, विशाल, हरिहर सक्सेना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।पीवीआरपी स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, श्रेया तिवारी ने किया टॉपऔरैया, संवाददाता। पीवीआरपी स्कूल जसवंतपुर, मुरादगंज के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।विद्यालय की छात्रा श्रेया तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रुद्रा प्रताप सिंह ने 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कृतिका ने 87.8 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पांडे, अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार पांडे और मैनेजर इंजीनियर दिनेश कुमार पांडे ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।सुदिति ग्लोबल एकेडमी का शानदार रिजल्ट, 30 से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक पाएऔरैया, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सुदिति ग्लोबल एकेडमी, कानपुर रोड जनेतपुर-जैतापुर मोड़ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय के छात्र अन्वय पोरवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 94, गणित में 98, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान में 97 और कंप्यूटर साइंस में 100 अंक प्राप्त किए। अनुजया गुप्ता ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वंश गुप्ता व अक्षिता गुप्ता ने 95.60 फीसदी, अमन अग्रवाल ने 95.40 फीसदी, वैष्णवी ने 94.80 फीसदी, यश पोरवाल ने 94.40 फीसदी, हर्षित मौर्या ने 94.20 फीसदी और चेल्वी सिंह ने 94 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों के साथ जश्न मनाया और आशीर्वाद लिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. आनंद ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। निदेशिका नीलम आनंद और प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं में अजय चौबे, प्रशांत गुप्ता, ब्रजेश चौधरी, आशीष तिवारी, देव शक्ति, सतेन्द्र दीक्षित, अंकुर शुक्ला, अनुराधा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।ग्रीन वैली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 15 से अधिक ने 90 फीसदी से ऊपर अंक पाएदिबियापुर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में दिबियापुर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। इस वर्ष 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टक्शिंन हासिल किया।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिठाई बांटकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय की छात्रा उत्कर्ष ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आरुही ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शीतल ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा सुनंदा 95.6 फीसदी, वैष्णवी 93.6 फीसदी, संध्या 93.4 फीसदी, प्रतीक 92.4 फीसदी, मन्नत 92.6 फीसदी, अधिकीर्ति 91.6 फीसदी, नैन्सी 91.8 फीसदी, मनस्वी 92.2 फीसदी, आयुष 92.2 फीसदी, सुकीर्ति 92 फीसदी, हिमांशु 90.8 फीसदी और गरिमा 91.6 फीसदी सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर ध्यान देता रहा है। प्रधानाचार्य राजेश मिश्र ने भी छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।98.4 फीसदी अंक हासिल कर दिव्यांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानअजीतमल, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के गांधी नगर निवासी छात्रा दिव्यांशी ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। वह गेल डीएवी पब्लिक स्कूल, दिबियापुर की छात्रा हैं।दिव्यांशी ने अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने संस्कृत में 100, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में 99, सोशल साइंस में 99, विज्ञान में 97 और अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त किए। उनके इस प्रदर्शन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। दिव्यांशी की सफलता के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कड़ी मेहनत को मुख्य कारण माना जा रहा है। उनके माता-पिता भी शिक्षक हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई में बेहतर मार्गदर्शन मिला। उनके पिता जिला ओलंपिक संघ औरैया के महासचिव के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों में प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी भी हैं। दिव्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रिंसिपल, सभी शिक्षकों, अपने चाचा डॉ. सत्यम मिश्रा, चाची दिव्या मिश्रा और अपनी दादी को दिया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने दिव्यांशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


