ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयावृद्ध महिला नहर में कूदी, 5 घंटे बाद मिला शव

वृद्ध महिला नहर में कूदी, 5 घंटे बाद मिला शव

दिबियापुर से गुजरी निचली गंगा नहर में शनिवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कूद गई। करीब 5 घंटे की कवायद के बाद गोताखोर घटनास्थल से कुछ दूरी पर वृद्धा का शव बरामद कर सके। पुलिस...

वृद्ध महिला नहर में कूदी, 5 घंटे बाद मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 10 Oct 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिबियापुर से गुजरी निचली गंगा नहर में शनिवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कूद गई। करीब 5 घंटे की कवायद के बाद गोताखोर घटनास्थल से कुछ दूरी पर वृद्धा का शव बरामद कर सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में महिला की तलाश की। बिझाई पुल व कंचौसी पुल पर जाल बांधा। इसके बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों ने 5 घंटे कड़ी मशक्कत कर महिला का शव तलाश लिया। शव का पता चलते ही महिला के स्वजन ही भी मौके पर आ गए। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है ।

दिबियापुर में ही पूर्वी केबिन के समीप कृष्णा नगर निवासी बतासी पत्नी विशुन दयाल दक्षिणी नहर पटरी से उतरकर अचानक नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्धा अचानक पटरी से उतरकर नहर में कूद गई। नहर में पड़े पत्थर से उसका सिर टकरा गया। जिसके बाद वह 40 मीटर दूर एक बार फिर दिखाई दी, जिसके बाद उसका दिखाई देना बंद हो गया। मृतका के भाई राम अवतार ने बताया वह पाता के समीप गांव में रहता है। उसके पास फोन आया था कि माता जी की तबीयत खराब है। 1000 रुपए लेकर आ जाएं उसके बाद वह घर से आया। यहां आया तो बाद में जानकारी हुई कि वह नहर में कूद गई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें