मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - नगर पंचायत अछल्दा में तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभासदों ने नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नगर पंचायत चेयरमैन ने उनके जुड़ने से बोर्ड को मजबूत होने की उम्मीद जताई।

मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

अछल्दा, संवाददाता। नगर पंचायत अछल्दा में शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद सभासदों ने नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उपजिलाधिकारी ने शासन से नामित संजय पोरवाल, ओमकार कठेरिया और गौरव श्रीवास्तव को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान तीनों सभासदों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए निष्पक्ष भाव से कार्य करने और पद की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन अरुण दुबे उर्फ रिंटू दुबे ने कहा कि मनोनीत सभासदों के जुड़ने से नगर पंचायत बोर्ड और मजबूत होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सभासद नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर स्वच्छता, सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। अधिशासी अधिकारी विनय पांडेय ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत प्रशासन सभी के सहयोग से आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए सभासदों के अनुभव का लाभ नगर की जनता को मिलेगा। शपथ ग्रहण के बाद तीनों सभासदों ने संयुक्त रूप से कहा कि वे वार्डों की समस्याओं को बोर्ड बैठकों में प्रमुखता से उठाएंगे और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। समारोह में ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा, लालमन यादव, जितेंद्र यादव, आशुतोष गौर, पूर्व लिपिक जयनारायण, सम्राट श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवमनोनीत सभासदों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।