ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाअब बारिश से फसलों को हो रहा नुकसान

अब बारिश से फसलों को हो रहा नुकसान

फफूंद। संवाददाता दो दिनों से हो रही बारिश से फसलों में नुकसान होने की...

अब बारिश से फसलों को हो रहा नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 18 Sep 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फफूंद। संवाददाता

दो दिनों से हो रही बारिश से फसलों में नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। सब्जी की फसलों में पौधे छोटे होने के कारण जलभराव से सड़कर नष्ट होने लगेंगे। इस समय तैयार हो रही अन्य फसलों के तेज हवा के साथ आए पानी से गिर जाने के कारण उनमें नुकसान होना तय माना जा रहा है।

कई दिनों से तेज हवा के साथ हुई बरसात ने किसानों का समीकरण बिगाड़ दिया है। तैयार होने के करीब धान, बाजरा, तिली की फसलों में भारी नुकसान होने के हालात बन गए हंै। तिली की फसल में फूल आ गया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसल का फूल झड़ गया। फसल खेत में गिर गई। जिससे तिली की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाने की संभावना बन गई है। बाजरा की फसल में भी बालियां आना सुरू हो गई हैं। यह फसल भी खेत में गिर गई। तना कमजोर हो जाने के बाद फसल का दोबारा उठना मुश्किल होता है। बाजरा की फसल में पैदावार पर अधिक असर पड़ सकता है। धान की फसल में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। धान की फसल में बालियां निकलनी सुरू हो गई हैं। वजन के कारण फसल खेतों में गिर गई। उसमें धान का उत्पादन कम हो सकता है और जो फसल लेट लगाई गई है। उसमें अभी पानी से नुकसान नही है। क्योंकि वह फसल खेत में गिरी नही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें