Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsNow it will be easy to solve the problems of the third world
अब तीसरी दुनिया की गुत्थियां सुलझाना होगा आसान

अब तीसरी दुनिया की गुत्थियां सुलझाना होगा आसान

संक्षेप:

Auraiya News - औरैया, संवाददाता। अब भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह छात्र व छात्राओं की अंतरिक्ष संबंधी सभी जिज्ञासाओं...

Aug 11, 2023 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया, संवाददाता। अब भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह छात्र व छात्राओं की अंतरिक्ष संबंधी सभी जिज्ञासाओं को शांत करेगा। वह इससे जानकारी हासिल करने के साथ ही पुरस्कार भी जीत सकते हैं। जिसमें दस हजार से लेकर ढाई हजार रुपए तक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। दर्शन महाविद्यालय को इसके लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्यक्रम के तहत किसी भी कक्षा में अध्यनरत समस्त विद्यार्थी भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह द्वारा निर्धारित कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसका शुल्क 100 रुपए है। पंजीकरण आनलाइन होगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में ही आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करने वाले छात्र को इंडियन स्पेस वीक से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही चयनित विद्यार्थी को डॉक्टर विक्रम साराभाई छात्रवृत्ति दी जाएगी। साथ ही अंतरिक्ष संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। यहीं नहीं, विद्यार्थियों के लिए इसरो, नासा, जैक्सा द्वारा आयोजित कक्षाएं व चित्रों में राकेट का लाइव लांच देख सकते हैं। इसके साथ ही सभी संग्रहालयों में भ्रमण की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित कोर्सों में से किसी एक विषय पर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं। इसके बाद निबंध लेखन में प्रतिभाग करना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार के रूप में ढाई हजार रुपए दिया जाएगा।

यह कोर्स हैं संचालित

अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्यौगिकी

वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली

रिमोट संसिंग प्रौद्योगिकी का अवलोकन

पृथ्वी अवलोकन आधारितमानचित्रण

भूस्खलन की हालिया प्रवृत्तियोंं की निगरानी और मांडलिंग और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का समर्थन,

वायुमंडल खतरों के लिए अंतरिक्ष आधारित अवलोकन

सैटेलाइट आधारित नेविगेशन जीपीएस से मोबाइल मोबाइल प्लेटफार्म तक की यात्रा है

भौगोलिक सूचना प्रणाली का अवलोकन

कोट

इन कोर्सों में डिप्लोमा करने के बाद इसरो से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसका उपयोग इसरो, नासा औ नैक्सा में आने वाली भर्तियों में प्रयोग किया जा सकता। इसके साथ डॉक्टर विक्रम साराभाई छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

रविंद्र बाबू द्विवेदी, प्रबंधक दर्शन महाविद्यालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।